
UK: कंपनी ने English बोलने के लिए किया था मजबूर, अब केस जीतकर हो गई मालामाल
Zee News
Company Orders Employee To Speak English: ट्रिब्यूनल ने कंपनी के खिलाफ जुर्माना लगाया है और मानसिक प्रताड़ना के लिए महिला कर्मचारी को मुआवजा देने के लिए कहा है.
लंदन: क्या कभी आपने सुना है कि किसी कंपनी ने अपने कर्मचारी को इंग्लिश बोलने के लिए मजबूर किया और बाद में उसे जुर्माने के तौर पर लाखों रुपये भरने पड़े. हां ऐसी घटना यूनाइटेड किंगडम में हुई है. यहां एक कंपनी ने लातविया देश की महिला को, जो उनकी कर्मचारी थी, उसे उसकी लातवियन (Latvian) भाषा बोलने से रोका था. कंपनी ने महिला कर्मचारी से कहा था कि वह कंपनी के अन्य कर्मचारियों से बात करने के लिए केवल इंग्लिश भाषा का ही इस्तेमाल कर सकती है. मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम अल्बिना सोकोलोवा (Albina Sokolova) है. वह 2010 से यूनाइटेड किंगडम में रह रही है. वह एक फ्रूट्स एंड नट सप्लायर कंपनी में काम करती है. कंपनी में उसे इंग्लिश भाषा बोलने के लिए कहा गया. जिसके बाद महिला ने एंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल में केस दायर कर दिया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



