
UK: उधार नहीं चुका पाए तो ड्रग डीलर्स ने पेट्रोल डालकर घर में लगा दी आग, मां-बेटे की मौत
Zee News
Drug Dealers Burnt A Family Home: जांच के दौरान पीड़िता और उनके बेटे का शव बेडरूम में खिड़की के नीचे दबा हुआ मिला. मां-बेटे के शव के पास उनके पालतू Doggy का शव भी बरामद हुआ.
लंदन: यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के ससेक्स से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल यहां ड्रग डीलर्स ने एक घर को सिर्फ इसलिए आग लगा (Drug Dealers Burnt A Family Home) दी क्योंकि उसमें रहने वाला परिवार करीब 400 यूरो यानी करीब 35,254 रुपये नहीं चुका पाया था. घर जलने की वजह से एक महिला और 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. डेली मेल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 34 साल की जीना इंगल्स की अपने बेटे मीलो को आग की लपटों से बचाते हुए मौत हो गई. पुलिस (Police) के मुताबिक, आरोपी जैकब और एंड्रयू ने पेट्रोल डालकर उनके घर में कथित रूप से आग लगा दी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



