
Ujjain Mahakal Lok LIVE Updates: PM मोदी ने किया महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन, थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित
AajTak
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को महाकाल लोक का लोकार्पण करेगे. इससे पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम आज महाकाल कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. दूसरे चरण पर काम पहले से ही चल रहा है. जून 2023 तक पूरी परियोजना को पूरा किया जाना है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर बाद उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री मोदी ने गर्भगृह में मंत्र जाप किया. इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. इस खास अवसर पर महाकाल मंदिर और पूरे महाकाल लोक को फूलों से सजाया गया है. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर बाद जनसभा को संबोधित करेंगे.
PM ने महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महाकाल लोक का उद्घाटन किया. महाकाल प्रांगण को इस दौरान बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कॉरिडोर के बारे में जानकारी भी ली. पीएम के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे.
महाकाल मंदिर से पूजा अर्चना कर निकले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल मंदिर से पूजा अर्चना के बाद बाहर निकल आए हैं. पीएम ने इस दौरान मंदिर में ध्यान लगाया.
महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं PM मोदी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








