
UGC NET Admit Card Out: 25 जून को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
AajTak
How To Download UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट 25 जून 2025 क परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक. प्रश्नपत्र में दो खंड होंगे, जिनमें से दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.
UGC NET Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25 जून को होने वाली यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या UGC NET के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा उस दिन होनी है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
25 जून के एडमिट कार्ड से पहले, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 25, 26 और 27 जून की परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट सिटी स्लिप जारी कर दी है. उम्मीदवारों को यह बताने के लिए सिटी स्लिप जारी की जाती है कि उनका परीक्षा केंद्र कहां स्थित होगा. एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्रों का नाम और पता तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा.राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा 25 से 29 जून के लिए निर्धारित है. अन्य परीक्षा दिवसों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे.
यूजीसी नेट जून 2025 दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक. प्रश्नपत्र में दो खंड होंगे, जिनमें से दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.
How To Download UGC NET June Admit Card 2025:
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










