
UGC NET परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, तुरंत ऐसे करें अप्लाई
AajTak
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 1 से 19 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी. सुधार विंडो 12 दिसंबर को खुलेगी और 13 दिसंबर 2024 को बंद होगी.
UGC NET December Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 10 दिसंबर 2024 को बंद कर देगा. इच्छुक उम्मीदवारों के पास अपनी आवेदन पत्रों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर सबमिट करने के लिए सीमित समय है. जो उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा.
कब है एग्जाम?
UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख के पास एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, और वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें. UGC NET के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटगरी के आधार पर अलग-अलग है. उम्मीदवार को आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से) भुगतान करना होगा.
आवेदन करने का तरीका क्या है?
Step 1- सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.Step 2- "UGC NET दिसंबर 2024 पंजीकरण" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।Step 3- अपना पंजीकरण करने के लिए अपनी जानकारी भरें और एक लॉगिन आईडी बनाएं.Step 4- आवेदन पत्र में सही व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें.Step 5- निर्धारित प्रारूप में अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें.Step 6- अपनी पसंदीदा भुगतान विधि चुनें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.Step 7- अपनी जानकारी की समीक्षा करें, फॉर्म सबमिट करें और रिकॉर्ड के लिए एक प्रति डाउनलोड करें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी की सही तरीके से जांच कर लें ताकि आपका आवेदन रद्द न हो. इसके अलावा भविष्य में उपयोग के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स को सुरक्षित रखें. आवेदन प्रक्रिया के दौरान स्थिर इंटरनेट कनेक्शन सुनिश्चित करें. NTA उम्मीदवारों से अनुरोध करता है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पत्र जमा करें और सभी विवरणों को ध्यान से जांचें, ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










