
Udaipur Tailor Murder: 'पिता को आरोपियों से मिल रही थी धमकी', कन्हैयालाल के बेटों ने बताया घटना का पूरा सच
AajTak
Udaipur Tailor Murder: राजस्थान के उदयपुर में दुकान में घुसकर टेलर कन्हैयालाल की गला रेतकर बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई. कन्हैयालाल के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट डाल दी थी. इसके बाद रियाज और गोस मोहम्मद नाम के दो आरोपियों ने कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर हत्या कर दी. दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पूरे राजस्थान में धारा 144 लगा दी गई है. इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस हत्या के बाद, कन्हैयालाल के परिवार ने इंसाफ की मांग की है. आजतक से कन्हैयालाल के परिवार और उनके बेटों- यश और तरुण ने खास बातचीत की. कन्हैयालाल के बेटों ने बताया कि 'पिता को आरोपियों से धमकी मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. हम चाहते हैं कि हमारे पिता को इंसाफ मिलना चाहिए. आरोपियों को फांसी या एनकाउंटर हो, इससे कम कोई सजा नहीं होनी चाहिए. देखें पूरी बातचीत.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










