
Udaipur Murder Case: घर लाया गया कन्हैयालाल का शव, उमड़ी भीड़
AajTak
Udaipur Murder Case: राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. एहतियात के तौर पर उदयपुर, दौसा और अजमेर का इंटरनेट बंद कर दिया गया है. उदयपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुलिस-प्रशासन से लेकर राज्यपाल और सीएम तक लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद कन्हैयालाल का शव परिवार को सौंप दिया गया है. वारदात के बाद हिंदू संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना के बाद जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. देखें पूरी खबर.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










