
Udaipur Murder: कन्हैयालाल की हत्या पर बवाल, राजस्थान पुलिस पर क्यों उठ रहे सवाल?
AajTak
उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल के दोनों कातिलों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया है. वारदात का वीडियो वायरल होने के चंद घंटे के भीतर राजसमंद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया. दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे. मौके पर पुलिस दोनों की खासी मरम्मत करती नजर आई. वारदात से उदयपुर में तनाव है. शहर के कई इलाकों में प्रदर्शन हुए. हालात को बिगड़ने से बचाने के लिए पूरे राज्य में महीने भर के लिए धारा 144 लगा दी गई है जबकि उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है. टेरर एंगल और पाकिस्तान के दावत-ए-इस्लामी संगठन का नाम आने के बाद NIA ने जांच अपने हाथों में ले ली है. NIA ने UAPA समेत IPC की दूसरी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. उदयपुर में घटना पर देखें ये रिपोर्ट.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










