
Udaipur killing पर राजसमंद में तनाव, पुलिस और प्रदर्शनकारी भिड़े, पुलिसकर्मी गंभीर
AajTak
उदयपुर में हुए हत्याकांड के बाद राजसमंद में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. यहां भीम इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए. इस घटना में पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है.
Udaipur killing: उदयपुर में हुए हत्याकांड के बाद राजसमंद में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. यहां भीम कस्बे में पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए. इस घटना में पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है. उन्हें पहले ब्यावर और फिर ब्यावर से अजमेर रेफर किया गया है. कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.
पुलिसकर्मी को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है. दरअसल, प्रदर्शनकारी उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान ही पुलिस ने की प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया.
कुछ युवकों ने धारदार हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. हमले में भीम थाने के कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी गंभीर रूस से घायल हो गए. घायल कॉन्स्टेबल को ब्यावर रेफर किया गया. हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें अजमेर रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल जैन, सिटी थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा, अजमेर एसपी विकास शर्मा और जिला कलेक्टर अंशदीप भी अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल के बाहर भारी तादाद में पुलिसबल तैनात है. बता दें कि हत्याकांड के बाद दोनों आरोपियों को राजसमंद के भीम इलाके से ही गिरफ्तार किया गया था.
प्रदर्शनकारियों की भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने 10 राउंड से ज्यादा हवाई फायरिंग की. करीब 8 राउंड रबड़ की गोलियां फायर की गईं. सर्कल इंस्पेक्टर (CI) ने अपनी पिस्तौल से चार फायर किए. प्रदर्शनकारियों की भीड़ समुदाय विशेष के इलाके में घुसने की कोशिश कर रही थी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. कई लोग घायल हुए. रात से अभी तक पुलिस 4 बार प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर चुकी है.
उदयपुर हत्याकांड को कैसे दिया गया अंजाम?

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










