
UBON Hulk SP-180 Review: घर में है पार्टी, तो ये स्पीकर लगा देगा चार चांद
AajTak
UBON HULK SP-180 Review: घर में पार्टी हो या फिर आउटिंग करने का इरादा, एक ब्लूटूथ स्पीकर आपके इन पलों को और भी बेहतरीन बना देता है. ऐसा ही एक ब्लूटूथ स्पीकर UBON ने लॉन्च किया है. इस कंपनी का नाम आपने स्मार्ट स्पीकर सेगमेंट में कई बार सुना होगा. ब्रांड का लेटेस्ट प्रोडक्ट HULK सीरीज का हिस्सा है. इसमें Hulk जैसी परफॉर्मेंस मिलती है या नहीं, रिव्यू में हम आपको इस बारे में बताएंगे. साथ ही इसके माइनस पॉइंट्स पर भी चर्चा होगी.
हाउस पार्टी हो या फिर पिकनिक, म्यूजिक हमारी हर छोटी बड़ी बैठकों का हिस्सा है. स्मार्टफोन्स ने हमारे लाइफ को कई तरह से आसान बनाया है. आप जब चाहें तब कहीं भी म्यूजिक प्ले कर सकते हैं. यहां तक की अब तो गानों को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. मगर एक स्मार्टफोन से सिर्फ एक या दो शख्स का ही मनोरंजन हो सकता है.
आपका पूरा ग्रुप फोन की आवाज पर म्यूजिक एन्जॉय नहीं कर सकता है. यहां पर एक प्रोडक्ट की जरूरत पड़ी है और ब्लूटूथ स्पीकर्स वही हैं. यानी आपकी छोटी पार्टियों में स्पीकर का काम ये डिवाइस करते हैं.
स्पीकर्स की दुनिया में UBON का नाम काफी चर्चित है. इसके प्रोडक्ट्स किसी एक शहर या निश्चित ऑडियंस तक सीमित नहीं है. टीयर-1 से लेकर टीयर-3 शहरों तक आपको UBON का नाम सुनने को मिल जाएगा.
ब्रांड ने हाल में ही एक नया स्पीकर लॉन्च किया है, जो HULK सीरीज का हिस्सा है. पिछले कुछ दिनों से हम इस स्पीकर को इस्तेमाल कर रहे हैं. इस रिव्यू में हम UBON HULK SP-180 के अनुभव को आपसे शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं यह प्रोडक्ट कैसा है और किसके लिए है?
UBON का यह स्पीकर वैसे तो प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है, लेकिन कंपनी ने इसे रग्ड लुक देने की कोशिश की है. यह लुक इसके नाम को जस्टिफाई भी करता है. स्पीकर का वजन ज्यादा नहीं है, लेकिन इसका साइज जरूर बड़ा है.
आप इसे पॉकेट स्पीकर की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इसमें LED लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया है, जो पार्टी में चार चांद लगा सकते हैं. हालांकि, यह लाइट्स एक ही पैटर्न को फॉलो (जलती-बुझती) करती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










