
Uber ने 14 बार कैंसिल की Blind Passenger की Ride, Court ने भेदभाव के आरोप में लगाया तगड़ा जुर्माना
Zee News
नेत्रहीन महिला का कहना है कि दो उबर ड्राइवरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने पहले राइड एक्सेप्ट की और आखिरी वक्त पर उसे कैंसिल कर दिया. महिला ने इस संबंध में उबर से भी शिकायत की, लेकिन कंपनी ने कोई ध्यान नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया.
वॉशिंगटन: एक नेत्रहीन (Blind) महिला की राइड को बार-बार कैंसिल करने की उबर (Uber) को भारी कीमत चुकानी पड़ी है. सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत ने उबर को 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर बतौर हर्जाना देने का आदेश दिया है. कंपनी पर आरोप है कि उसने नेत्रहीन महिला के साथ भेदभाव किया, जिसकी वजह से उसे कैब के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. एक-दो नहीं बल्कि 14 बार महिला की राइड कैंसिल की गई. हालांकि, उबर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, पीड़ित महिला का नाम लीसा इरविंग (Lisa Irving) हैं, लीसा देख नहीं सकतीं और अपने दिन-प्रतिदिन के काम के लिए गाइड डॉग (Service Dog) की सहायता लेती हैं. उनका दावा है कि जब भी उन्होंने कैब (Cab) बुक कराने की कोशिश की तो या तो ड्राइवर ने डॉग को बैठाने से इनकार करते हुए राइड रद्द कर दी या फिर उन्हें परेशान किया गया. जिसकी वजह से न केवल वह कई बार अपने ऑफिस देरी से पहुंचीं बल्कि उन्हें नौकरी से हाथ भी धोना पड़ा.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



