
UAE: विशाल मंदिर में लगेंगे भारत से गए विशेष पत्थर, दिखेगा कलाकारी का अनूठा संगम
Zee News
Abu Dhabi Hindu Mandir News: मंदिर की नींव का काम अंतिम चरण में है. वहीं पत्थरों को तराशने में विशेष एहतियात बरता गया है. राजस्थान और गुजरात के स्थानीय कलाकारों ने मंदिर निर्माण के लिए विशेष पत्थरों को तैयार किया है.
नई दिल्ली: अबु धाबी (Abu Dhabi) में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के विशाल हिंदू मंदिर की नींव का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. मंदिर प्रबंधन ने पारंपरिक पत्थर से बनने वाले इस मंदिर को लेकर यह जानकारी दी है. सैकड़ों करोड़ की लागत से बन रहे इस मंदिर की फाउंडेशन से संबंधित वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. आपतो बताते चलें कि अबु मुरेखाह एरिया में बन रहे इस मंदिर का दायरा 27 एकड़ में फैला है. : This month, share the activities ongoing at the BAPS Hindu Mandir in Abu Dhabi. The base of the mandir is nearing completion & preparations are being made to place its first carved stones in May. इस मंदिर की परियोजना पर काम कर रहे प्रॉजेक्ट इंजिनियर के मुताबिक बुनियाद का निर्माण कार्य अंतिम चरण में जो अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा. नींव में जनवरी के बाद से करीब 4500 क्यूबिक मीटर कॉन्क्रीट पड़ चुका है. मंदिर की नींव में बनी दो टनल के लिए पत्थर भारत से पहुंचाए गए हैं. जल्द ही इन्हें लगाने का काम भी शुरू होगा. नींव का काम अप्रैल में पूरा होने के बाद मई में नक्काशीदार पत्थरों का काम भी शुरू हो जाएगा.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



