
UAE में बच्चों की मैगजीन में छपी ऐसी तस्वीर, हुआ बवाल
AajTak
यूएई में बच्चों की एक पत्रिका पर आरोप है कि उसने अपने एक किरदार के जरिए समलैंगिकता को बढ़ावा दिया है. पत्रिका को भारी विरोध के बीच मई का अपना अंक वापस लेना पड़ा था. अंक की वापसी के बाद भी पत्रिका का विरोध नहीं थमा है और अब यूएई के अधिकारी पत्रिका के खिलाफ जांच कर रहे हैं.
एक तरफ जहां पूरा विश्व समलैंगिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए Pride Month मना रहा है, वहीं, इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात ने कथित तौर पर समलैंगिकता को बढ़ावा देने के लिए एक बच्चों की पत्रिका के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. अरब देशों में बच्चों के बीच लोकप्रिय पत्रिका को मई में प्रकाशित अपना अंक इसी आरोप में वापस लेना पड़ा था. अब यूएई में अधिकारियों ने इस पत्रिका के मई के अंक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रिका ने कॉमिक के एक किरदार को बहुरंगी दिखाया था. जिस बात पर यूएई में आपत्ति जताई जा रही है, कॉमिक के उस अंश में बहुरंगी किरदार कह रहा है, 'अद्भुत! मेरे पास चीजों को रंगीन करने की ताकत है. अली भी 'मेरे जैसा' बनना चाहेगा.'
कॉमिक के इस अंश में अरबी शब्द मिथली (Mithli) का इस्तेमाल किया गया है. इस शब्द का इस्तेमाल यूएई में समलैंगिक के अर्थ में किया जाता है. इस शब्द को 'मेरे जैसा' के अर्थ में भी इस्तेमाल किया जाता है. यूएई में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पत्रिका ने इस शब्द को जानबूझकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए इस्तेमाल किया.
मध्य-पूर्व के मुस्लिम देशों की तरह ही संयुक्त अरब अमीरात में समलैंगिकता को अपराध माना जाता है. यूएई में समलैंगिकता को अपराध मानकर इसके लिए 14 साल की सजा का प्रावधान किया गया है.
यूएई अधिकारियों द्वारा बच्चों की कॉमिक बुक पर कार्रवाई कोई नई बात नहीं है. इसी महीने की शुरुआत में, देश ने पिक्सर स्टूडियो के फिल्म सीरीज Light Year पर प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि टॉय स्टोरी स्पिनऑफ में कथित तौर पर समलैंगिक चुंबन को दिखाया गया था.
फिल्म को यूएई में रिलीज के लिए लाइसेंस मिला था लेकिन रिलीज के बाद इस पर लोगों ने भारी आपत्ति जताई. सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसके बाद फिल्म पर रोक लगा दी गई. सोशल मीडिया यूजर्स ने डिज्नी और लाइट ईटर पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








