
UAE के बाद अब इंडोनेशिया के साथ भी भारत करेगा ये डील
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा के दौरान भारत और यूएई में स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने और डिजीटल पेमेंट को लेकर सहमति बनी है. अब भारत इंडोनेशिया के साथ भी इसी तरह की एक डील करने की योजना बना रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडोनेशिया के वित्त मंत्री के बीच इसे लेकर बातचीत हुई है.
संयुक्त अरब अमीरात के साथ स्थानीय मुद्रा में व्यापार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद अब खबर आई है कि भारत इंडोनेशिया के साथ भी रियल टाइम पेमेंट सिस्टम और स्थानीय मुद्रा में व्यापार की दिशा में बातचीत कर रहा है. रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडोनेशिया की वित्त मंत्री मूल्यानी इंद्रावती ने मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की.
निर्मला सीतारमण ने अपनी इंडोनेशियाई समकक्ष के साथ मिलकर रविवार को गुजरात के गांधीनगर में भारत-इंडोनेशिया 'Economic and Financial Dialogue' को लॉन्च किया. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को आकर्षित करना है.
इस दौरान इंडोनेशिया की वित्त मंत्री ने कहा, ''दोनों देश डिजिटल टेक्नोलॉजी, केंद्रीय बैंकों के बीच पेमेंट सिस्टम और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को लेकर सहयोग की संभावना पर चर्चा करेंगे.
एक भारतीय अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि भारत ने यूएन के साथ मिलकर जो मुद्रा व्यवस्था अपनाई है, इंडोनेशिया और भारत के बीच भी वैसी ही मुद्रा व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच यह समझौता हो जाता है तो भारत के व्यापारी अपने निर्यात के बदले में इंडोनेशियाई रुपये हासिल कर सकते हैं और इंडोनेशिया के व्यापार भारतीय रुपये में भुगतान हासिल कर सकते हैं.
इंडोनेशिया भारत का बड़ा व्यापारिक भागीदार
इंडोनेशिया ASEAN देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और यह एशिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









