
Twitter Blue: पेड सब्सक्रिप्शन की तैयारी, मिलेगा खास फीचर्स का एक्सेस
AajTak
Twitter Blue: कंपनी एक सब्सक्रिप्शन सर्विस लाने की तैयारी में है. इसके तहत यूजर्स से हर महीने कुछ पैसे ले लेकर उन्हें खास फीचर्स दिया जाएगा.
Twitter पिछले कुछ समय से काफी तेजी से नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है. हाल ही में ऑडियो बेस्ड स्पेस के अलावा भी कंपनी ने कई फीचर्स लॉन्च कर दिए हैं. अब तैयारी है Twitter Blue फीचर की... Twitter Blue को आप ट्विटर का ब्लू टिक या वेरिफिकेशन न समझें. रिपोर्ट के मुताबिक Twitter Blue एक सब्सक्रिप्शन सर्विस होगी जिसके तहत कुछ खास फीचर्स का ऐक्सेस यूजर्स को मिलेगा. Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के लिए ट्विटर यूजर्स को कुछ पैसे भी देने होंगे. बताया जा रहा है कि Twitter Blue सब्सक्रिप्शन सर्विस को 2.99 डॉलर प्रति माह से शुरू किया जा सकता है. इसे भारतीय रुपये में तब्दील करें तो ये लगभग 219 रपये होता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










