
Twitter Account Suspension: 1 फरवरी से बदल रहे ट्विटर के नियम, अब यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा
AajTak
Twitter Account Suspension Appeal: ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन पॉलिसी में बदलाव कर रहा है. 1 फरवरी से यूजर्स किसी अकाउंट सस्पेंशन को लेकर अपील कर सकेंगे. हालांकि, किसी अकाउंट को गंभीर पॉलिसी के उल्लंघन के मामले में सस्पेंड किया जा सकता है. साथ ही अकाउंट को रिस्टोर करने के लिए नए क्राइटेरिया के तहत रिव्यू किया जाएगा.
Elon Musk की एंट्री के बाद से ट्विटर में हर दिन कुछ ना कुछ नया बदलाव हो रहा है. कंपनी ने अकाउंट सस्पेंड पॉलिसी में बदलाव किया है. कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है. 1 फरवरी से नया बदलाव लागू हो रहा है. इसके तहत यूजर्स अपने अकाउंट सस्पेंशन को लेकर अपील कर सकेंगे.
अकाउंट रिस्टोर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए क्राइटेरिया के तहत रिव्यू किया जाएगा. नए क्राइटेरिया के तहत कोई ट्विटर अकाउंट केवल प्लेटफॉर्म्स की पॉलिसी का बार-बार उल्लंघन करने पर सस्पेंड किया जा सकेगा.
अकाउंट्स को गंभीर पॉलिसी उल्लंघन के मामले में भी सस्पेंड किया जा सकता है. गंभीर पॉलिसी उल्लंघन में गैर-कानूनी कंटेंट या एक्टिविटी, किसी को डराना या नुकसान पहुंचाना और हैरेसमेंट जैसे चीजें शामिल हैं. ट्विटर का कहना है कि आने वाले वक्त में 'गंभीर एक्शन' कम मामलों में लेंगे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भविष्य में किसी अकाउंट को सस्पेंड करने के बजाय उसकी रीच कम कर देगा. या फिर यूजर्स को किसी ट्वीट को डिलीट करना पड़ सकता है. कंपनी अकाउंट यूज करने से पहले ट्वीट डिलीट करने के लिए कह सकती है.
एलॉन मस्क ट्विटर डील के वक्त से ही अकाउंट सस्पेंड करने का विरोध कर रहे थे. डील पूरी होने के बाद कई पॉपुलर ट्विटर अकाउंट्स को रिस्टोर किया गया है, जिन्हें पहले बैन या सस्पेंड किया गया था. इस लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल हैं.
हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का अकाउंट भी रिस्टोर किया गया है. कंगना रनौत का अकाउंट लगभग दो साल पहले बैन किया गया था. एलॉन मस्क ट्विटर में लगातार कई बदलाव कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










