
Twitter से जॉब जाने की बजाय इस बात से चिंतित हैं Parag Agrawal, कहा प्रार्थना करें...
AajTak
Twitter को अरबपति Elon Musk खरीदने वाले हैं. ये डील पूरी होने में इस साल का समय लग सकता है. माना जा रहा है कि इसके बाद वो कंपनी के CEO Parag Agrawal को रिप्लेस कर देंगे. लेकिन, पराग अग्रवाल जॉब जाने को लेकर चिंतित नहीं हैं.
अरबपति Elon Musk लगातार खबरों में बने हुए हैं. हाल में एक नई रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि वो कंपनी खरीदते ही Twitter CEO Parag Agrawal को हटा देंगे. लेकिन, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल अपनी जॉब को लेकर परेशान नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि वो अपनी जॉब से ज्यादा कंपनी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. एक ट्विटर यूजर ने हाल ही में ट्वीट किया था कि वो ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के लिए बुरा फील कर रहे हैं. उनके पास प्लान्स थे लेकिन अब उनको और उनकी पूरी टीम को लेकर अनिश्चितता है.
इस ट्वीट का जवाब देते हुए पराग अग्रवाल ने कहा कि वो अपनी जॉब को लेकर चिंतित नहीं है. उन्हें कंपनी के भविष्य को लेकर चिंता है. उन्होंने आगे कहा है कि उनके लिए बुरा फील ना करें. जो सबसे ज्यादा जरूरी है वो सर्विस और उसे इम्प्रूव करने वाले लोग हैं.
इससे पहले दूसरे यूजर ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है. जिसका जवाब देते हुए पराग अग्रवाल ने कहा था कि नहीं वो यहां है. लेकिन, वो भी मानकर चल रहे हैं कि मस्क उनको और दूसरे कई कर्मचारियों को कंपनी से निकाल सकते हैं.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने ट्विटर के नए सीईओ को लेकर पहले ही प्लान बना लिया है. हालांकि, उनकी ट्विटर खरीदने की डील इस साल के अंत तक पूरी होगी. पराग अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी का सीईओ बनाया गया था.
पिछली कई रिपोर्ट्स के अनुसार अगर मस्क पराग को ट्विटर कंट्रोल चेंज होने के साल भर के अंदर कंपनी से निकालते हैं तो उन्हें 43 मिलियन डॉलर देना होगा. इससे पहले मस्क ने कहा था उन्हें कंपनी के मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










