
Twitter से इस फीचर के हटने की खबर को Elon Musk ने ट्वीट करके बताया 'फेक'
AajTak
Twitter पर लगातार नए-नए एक्सपेरिमेंट्स हो रहे हैं. कंपनी इस दौरान कई फीचर्स को हटा भी देती है. हाल ही में आई रिपोर्ट आई इस पर एक फीचर को हटा दिया गया है. जबकि बाद में इस फीचर के रिस्टोर हो जाने के बाद Elon Musk ने इस खबर को फेक बताया.
हाल ही में खबर आई कि Twitter से एक जरूरी फीचर को हटा दिया गया है. लेकिन, कुछ घंटे के बाद ही इस फीचर को कंपनी ने रिस्टोर कर दिया. रिपोर्ट में बताया गया था कि इस फीचर को Twitter CEO Elon Musk के कहने पर हटाया गया. जिस फीचर की बात हम कर रहे हैं वो सुसाइड रोकने को लेकर था.
अब फीचर रिस्टोर हो जाने के बाद मस्क ने न्यूज एजेंसी की कॉपी को फेक बताया है. मस्क ने एक ट्वीट के रिप्लाई में लिखा कि ये दावा झूठा है और फीचर अभी भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. इससे पहले न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट कर इस फीचर के हटाए जाने की बात कही थी.
रिपोर्ट में बताया गया था कि नया फीचर जिसमें ससाइड को रोकने के लिए हॉटलाइन और दूसरे सेफ्टी रिसोर्स मौजूद थे. उसको कंपनी ने हटा दिया है. इसकी काफी अलोचना भी यूजर्स कर रहे थे. खबर सामने आने के बाद ट्विटर की ट्रस्ट औस सेफ्टी हेड Ella Irwin ने बताया कि इस प्रांप्ट को रिवैम्प और फिक्स किया जा रहा है. इस दौरान इस फीचर को अस्थाई तौर पर हटाया गया था.
इस फीचर का नाम #ThereIsHelp है. इसमें कई देशों में स्पेसिफिक सर्च के टॉप पर सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के कॉन्टैक्ट्स दिए जाते हैं. इसमें मेंटल हेल्थ, HIV, वैक्सीन, चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लोइटेशन, कोविड-19, जेंडर बेस्ड वॉयोलेंस, नेचुरल डिजास्टर और फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन को लेकर मदद दी जाती है.
कंपनी ने जोड़ा है व्यूज काउंट फीचर
हाल ही में Twitter ने व्यूज काउंट फीचर को पेश किया है. इससे आप किसी ट्वीट की रीच को देख सकते हैं. इसे ट्वीट के नीचे लेफ्ट साइड में दिखाया जाता है. हालांकि, मस्क ने इसको लेकर भी पोल करवाया है. इसमें पूछा गया कि इसे राइट साइड में होना चाहिए या लेफ्ट में.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










