
Twitter सालभर पहले लॉन्च हुए इस फीचर को बंद कर रहा है, जानिए कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला
AajTak
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने पिछले साल एक फीचर Fleets लॉन्च किया था. ये फीचर Instagram स्टोरीज से काफी प्रभावित था. अब एक साल के अंदर ही Twitter ने इसे बंद करने का ऐलान कर दिया है. Twitter ने बताया है Fleets का कोई भविष्य नहीं है इसलिए इस फैसले को लिया गया है.
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने पिछले साल एक फीचर Fleets लॉन्च किया था. ये फीचर Instagram स्टोरीज से काफी प्रभावित था. अब एक साल के अंदर ही Twitter ने इसे बंद करने का ऐलान कर दिया है. Twitter ने बताया है Fleets का कोई भविष्य नहीं है इसलिए इस फैसले को लिया गया है. Fleets को Twitter 3 अगस्त 2021 से बंद कर देगा. हालांकि, इसने कहा है कि Fleets की जगह दूसरे फीचर को शेयर करने के लिए पेश करेगा. Twitter ने बताया कि Fleets के लिए काफी ज्यादा उम्मीदें कंपनी को थीं लेकिन अब इसे अलविदा कहने का समय आ गया है. इसकी जगह दूसरे आईडिया को लाया जाएगा. Twitter ने आगे बताया कि Fleets 3 अगस्त से उपलब्ध नहीं होगा. कंपनी ने बताया कि उन्हें लगा Fleets से लोग कम्फर्टेबल हो कर बातचीत करेंगे लेकिन इसका यूज वो करने लगे जो सबसे ज्यादा ट्वीट करते थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










