
Twitter ला रहा है नया फीचर, सर्च रिजल्ट से हटा सकेंगे अपना अकाउंट
AajTak
ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए यूजर प्राइवेसी काफी जरूरी हिस्सा है. अब खबर आ रही है माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए कई फीचर्स पर काम कर रहा है. इसमें एक फीचर से यूजर का अकाउंट सर्च रिजल्ट में नहीं दिखेगा.
ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए यूजर प्राइवेसी काफी जरूरी हिस्सा है. अब खबर आ रही है माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए कई फीचर्स पर काम कर रहा है. इसमें एक फीचर से यूजर का अकाउंट सर्च रिजल्ट में नहीं दिखेगा. Twitter प्राइवेसी बढ़ाने के लिए कई नए फीचर्स को जल्द जारी कर सकता है. इसमें सर्च रिजल्ट में यूजर का अकाउंट नहीं दिखने के अलावा वन-स्टॉप प्राइवेसी चेकअप भी शामिल है. Twitter का प्राइवेसी चेकअप फीचर लोगों को प्राइवेसी संबंध में बताने के लिए डिजाइन किया जा रहा है. Fonearena ने इसको रिपोर्ट किया है. इस फीचर से यूजर्स को Twitter के उपलब्ध प्राइवेसी सेटिंग के बारे में बताया जाएगा. हममें से कई लोगों को कई प्राइवेसी सेटिंग के बारे में नहीं पता होता है. प्राइवेसी चेकअप से सभी जरूरी सेटिंग्स एक जगह पर दिखाई दे सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










