
Twitter ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को किया अपडेट, यूजर्स का ज्यादा डेटा किया जाएगा कलेक्ट
AajTak
Twitter ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर दिया है. WhatsApp की तरह ही इसको लेकर यूजर्स को पॉप-अप नोटिफिकेशन दिया जा रहा है. पॉप-अप नोटिफिकेशन में बदलाव के बारे में बताया जा रहा है. नई पॉलिसी को मानने या नहीं मानने को लेकर कोई ऑप्शन नहीं दिया जा रहा है. नई पॉलिसी 19 अगस्त 2021 से लागू होगी.
Twitter ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर दिया है. WhatsApp की तरह ही इसको लेकर यूजर्स को पॉप-अप नोटिफिकेशन दिया जा रहा है. पॉप-अप नोटिफिकेशन में बदलाव के बारे में बताया जा रहा है. नई पॉलिसी को मानने या नहीं मानने को लेकर कोई ऑप्शन नहीं दिया जा रहा है. नई पॉलिसी 19 अगस्त 2021 से लागू होगी. Twitter ओपन करने पर यूजर को एक पॉपअप दिखाया जा रहा है. नई प्राइवेसी पॉलिसी के लागू होने से Twitter यूजर्स की पर्सनल डेटा को कलेक्ट कर सकता है. इसमें वो यूजर्स के डिवाइस, IP एड्रेस जैसे डेटा को कलेक्ट कर सकता है. रजिस्टर्ड यूजर्स को ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, एड्रेस बुक कॉन्टैक्ट और एक पब्लिक प्रोफाइल शेयर करना होगा. यहां तक की Twitter यूजर्स को स्पैम से बचाने के लिए उनके डायरेक्ट मैसेज को भी स्कैन कर सकता है. Twitter अपटेडेड पॉलिसी पेज पर कहा है कि वो इसकी जानकारी का उपयोग यूजर्स के अकाउंट को सेफ रखने और रिलेवेंट ट्वीट्स, पीपल टू फॉलो, इवेंट्स और एड्स दिखाने में किया जाएगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










