
Twitter को खत्म करने की तैयारी में Meta, ला रहा नया ऐप, शुरू हो चुका है काम
AajTak
Meta New App: फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta एक नए ऐप पर काम कर रही है. इस ऐप के जरिए कंपनी Twitter की जगह लेने की तैयारी में है. एलॉन मस्क की एंट्री, नई पॉलिसी, पेड सर्विस जैसे कई कदम के बाद लोग Twitter का एक बेहतर अल्टरनेटिव खोज रहे हैं. मेटा इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता है और अपने नए ऐप पर काम कर रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पैरेंट कंपनी Meta एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है. इस प्रोडक्ट के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है, लेकिन कुछ-कुछ ट्विटर जैसा हो सकता है. एलॉन मस्क की एंट्री के बाद से ट्विटर को लेकर लोगों में मन में संदेह है और टेक कंपनियां इसका फायदा उठाना चाहती हैं.
अब इस गेम में Facebook की पैरेंट कंपनी Meta की एंट्री हो चुकी है. मेटा एक नया सोशल मीडिया ऐप तैयार कर रहा है, जिस पर लोग टेक्स्ट बेस्ड अपडेट्स पोस्ट कर सकेंगे. ये ऐप अभी अपने शुरुआती दौर में है.
कंपनी ने Platformer को दी एक्सक्लूसिव जानकारी में बताया, 'हम टेक्स्ट अपडेट्स शेयर करने के लिए एक स्टैंडअलोन डिसेंट्रलाइज्ड सोशल नेटवर्क तैयार कर रहे हैं.'
कंपनी ने बताया, 'हमें लगता है कि अभी एक स्पेस मौजूद है, जहां क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स अपने इंटरेस्ट के बारे में समय-समय पर शेयर कर सकते हैं.' मेटा के नए ऐप को लेकर चर्चाएं पिछले कुछ वक्त से लगातार सुनने को मिल रही हैं.
इसे P92 कोडनेम से स्पॉट भी किया गया है, जिसमें यूजर्स Instagram क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगइन कर सकेंगे. प्रोजेक्ट के बारे में फिलहाल कम जानकारी मौजूद है. ये प्रोडक्ट अभी-भी अपने शुरुआती दौर में है.
रिपोर्ट्स की मानें तो इसे लेकर अभी कोई भी ट्राइमफ्रेम नहीं तैयार किया गया है, लेकिन लीगल और रेगुलेटरी टीम्स ने काम शुरू कर दिया है. इस प्रोजेक्ट को इंस्टाग्राम के प्रमुख Adam Mosseri लीड कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










