
Twitter के कर्मचारियों से बात करेंगे Elon Musk, डील के बाद पहली बार होगी वर्चुअल मीटिंग
AajTak
Tesla CEO Elon Musk अब Twitter कर्मचारियों के साथ मीटिंग करने वाले हैं. डील होने के बाद ये पहली बार होगा जब वो ट्विटर के कर्मचारियों से बात करेंगे.
Tesla के CEO Elon Musk ने इस साल अप्रैल में Twitter खरीदने की घोषणा की थी. ट्विटर को खरीदने के लिए उन्होंने 44 बिलियन डॉलर डील साइन की है. हालांकि, इस डील को उन्होंने फिलहाल होल्ड पर रख दिया है. अब इसको लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, Elon Musk ट्विटर के कर्मचारियों से कंपनी-वाइड मीटिंस में बातचीत करेंगे. रिपोर्ट में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के ईमेल का हवाला दिया गया है जिसे उन्होंने अपने एक स्टॉफ को भेजा है. ये मीटिंग गुरुवार को होने वाली है.
इसको सबसे पहले Business Insider ने रिपोर्ट किया था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के स्पोक्सपर्सन ने कन्फर्म किया है कि मस्क कंपनी की ऑल-हैंड मीटिंग में इस हफ्ते शामिल होंगे. जब से मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए डील साइन की तब से कंपनी और मस्क लगातार विवादों में हैं.
ये भी पढ़ें:- अब आपका TV बनेगा स्मार्ट! Amazon ने भारत में लॉन्च किया Fire TV Stick Lite, जानें कीमत
एक रिपोर्ट के अनुसार, कई ट्विटर कर्मचारी का मानना है कि जिस तरह से अरबपति मस्क बिहेव कर रहे हैं उससे सोशल मीडिया कंपनी का बिजनेस प्रभावित हो सकता है. इसका असर कंपनी पर फाइनेंशियली भी पड़ेगा.
एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि मस्क और ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दोनों के बीच कई बातों पर मतभेद है. ये पब्लिक में भी दिखाई दिया जब पराग अग्रवाल की बातों पर मस्क ने रिएक्ट किया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










