
TV में काम करने पर भाबीजी फेम आसिफ शेख बोले- सभी नहीं बन सकते अमिताभ-शाहरुख
AajTak
'भाबीजी घर पर है' फेम आसिफ शेख को इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा समय हो चुका है. इन्होंने अलग-अलग तरह के रोल्स निभाने से लेकर फिल्मों में भी एक्टिंग की है. आसिफ का कहना है कि उन्होंने जो नाम कमाया है वह टीवी की दुनिया से ही कमाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आसिफ शेख ने अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की.
टीवी के पॉपुलर शो 'भाबीजी घर पर है' फेम आसिफ शेख को इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. इन्होंने अलग-अलग तरह के रोल्स निभाने से लेकर फिल्मों में भी एक्टिंग की है. आसिफ का कहना है कि उन्होंने जो नाम कमाया है वह टीवी की दुनिया से ही कमाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आसिफ शेख ने अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की. निभाए 300 से अधिक किरदार ईटाइम्स संग बातचीत में आसिफ शेख ने कहा कि मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मैंने भाबीजी शो में 300 के करीब अलग किरादर निभाए हैं. हर दिन शो में मैं एक अलग किरदार निभाता आया हूं. मैं नए रोल्स को करने के लिए भी ओपन हूं. जब भी मैं बिभूति नारायण का किरदार कुछ समय लगातार निभाता हूं तो मैं अपने डायरेक्टर से कुछ दिलचस्प रोल देने की अपील करता हूं. मैं कई बार एक ही चीज को करते हुए अजीब महसूस करता हूं. जब मैं डायरेक्टर के सामने अपनी बात रखता हूं तो वह मेरे किरदार में कुछ नयापन देते हैं. एक्टर्स को कभी ऑटो-पायलट मोड में नहीं जाना चाहिए. हर दिन नया होता है और मैं उन चीजों पर नहीं बैठा रह सकता जो मैंने भूतकाल में की हैं. मैंने काफी काम कर लिया है. 28 सालों में मैंने 125 फिल्में की हैं. मैंने कुछ बहुत बड़ा हासिल नहीं किया है. मुझे लगता है कि अभी भी समय है मेरे पास कुछ बड़ा हासिल करने के लिए. मैं अपने काम पर गर्व महसूस करना चाहता हूं. जब तक आप फिट, हेल्दी और काम करने के योग्य हैं तो क्यों न अपना बेस्ट शॉट देते रहें.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












