
Tuesday Box Office: मंगलवार को 'ओ रोमियो' ने पलटी बाजी, 'बॉर्डर 2' ने भी दिखाई तेजी, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों का हाल
ABP News
Tuesday Box Office 17th February: मंगलवार को तमाम फिल्मों पर एक बार फिर शाहिद की ओ रोमियो ही भारी पड़ी. वहीं बॉर्डर 2 की कमाई में भी मामूली तेजी देखी गई. बाकी फिल्मों का हाल यहां जान सकते हैं.
सिनेमाघरों में नई रिलीज ओ रोमियो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है. वहीं शनाया कपूर की तू या मैं बुरी तरह पिट चुकी है. जबकि कुछ हफ्तें पुरानी बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 भी अब मंदी का शिकार नजर आ रही हैं. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि इन सभी फिल्में ने मंगलवार को टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन किया है?
ओ रोमियो ने कितना किया मंगलवार को कलेक्शन? ओ रोमियो की सिनेमाघरों में शुरुआत अच्छी हुई थी और इसने ओपनिंग वीकेंड तक 30 करोड़ कमा लिए थे. हालांकि पहले मंडे को इसकी कमाई घटी और इसने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन मंगलवार को ओ रोमियो ने फिर से अपनी रफ्तार बढ़ाई और अच्छी कमाई कर डाली. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ओ’रोमियो ने 5वें दिन 5.1 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म का पांच दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.35 करोड़ रुपये हो गया है.
'तू या मैं' ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन? आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर और बिजॉय नांबियार की डायरेक्ट की हुई 'तू या मैं' ने पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अपने पहले मंगलवार को लगभग 10 परसेंट की मामूली बढ़त दर्ज की, और लगभग 45 लाख नेट कलेक्शन किया. 'तू या मैं' की रनिंग कमाई बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ नेट तक पहुंच गई है. मौजूदा ट्रेंड्स के आधार पर, यह सर्वाइवल थ्रिलर अपने पहले हफ़्ते में लगभग 4.25-4.50 करोड़ की कमाई कर सकती है.
बॉर्डर 2 ने चौथे मंगलवार कितनी की कमाई? सलमान खान स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से दर्शकों की फेवरेट बन गई थी और चौथे हफ्ते में भी इसका क्रेज बरकरार है. हालांकि अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है. वहीं इसकी रिलीज के 26वें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 ने रिलीज के 26वें दिन 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ सनी देओल स्टारर फिल्म की 26 दिनों की कुल कमाई अब 323.26 करोड़ रुपये हो गया है.













