
Tsunami In America: अमेरिका के अलास्का में 8.2 तीव्रता का भूकंप, आ सकती है सुनामी
Zee News
Tsunami In America: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, ये शक्तिशाली भूकंप अलास्का के तट से दूर आया है. USGS ने बताया कि भूकंप पेराविले, अलास्का के पूर्व दक्षिण पूर्व में 56 मील (91 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित था.
नई दिल्लीः Tsunami In America: अमेरिका में सुनामी के चेतावनी जारी की गई है. यह चेतावनी अलास्का में आए एक जोरदार भूकंप के बाद जारी की गई है. दरअसल, अलास्का प्रायद्वीप में जोरदार भूंकप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.2 बताई जा रही है. अलास्का में पेरीविल शहर से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. भूकंप इतना तेज था कि इसके बाद दक्षिण अलास्का, हवाई और अलास्का प्रायद्वीप में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को तट से दूर और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है. 7.3 magnitude earthquake off Alaskan peninsula: USGS — AFP News Agency (@AFP)
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



