
Trump And Macron Meet In Washington: ट्रंप का हाथ पकड़कर लाइव पीसी में मैक्रों ने कर दिया Fact check, यूक्रेन पर लंबा-लंबा हांक रहे थे अमेरिकी राष्ट्रपति
AajTak
वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों ने एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की. इस दौरान जब ट्रंप पत्रकारों से बात कर रहे थे तो मैक्रों ने उन्हें टोका. और उनके एक कथित गलत दावे को सही किया. ये वाकया तब हुआ जब ट्रंप यूक्रेन फंडिंग पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे.
अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने मेजबान ट्रंप की एक झूठ पकड़ ली. इमैनुएल मैक्रों ने तुरंत दोस्ताना अंदाज में ट्रंप का हाथ पकड़ा और दर्जनों पत्रकारों के सामने उनके झूठ को दुरुस्त किया. कसमसाये ट्रंप बोल तो कुछ नहीं सके बस झेंप कर रह गए.
अमेरिका की यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे इमैनुएल मैक्रों यूक्रेन जंग के कई मु्द्दों पर ट्रंप से इतर राय देते नजर आए.
गौरतलब है कि ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों पहले यूरोपियन राष्ट्रध्यक्ष हैं जो अमेरिका की यात्रा पर ट्रंप से मिलने गए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक की. बैठक से पहले ट्रंप और मैक्रों ने ओवल ऑफिस के बाहर काफी देर तक हाथ मिलाया, जिसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने "अजीब" बताया.
इसके बाद राष्ट्रपति और उनके फ्रांसीसी समकक्ष ने एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की. इस दौरान जब ट्रंप पत्रकारों से बात कर रहे थे तो मैक्रों ने उन्हें टोका. और उनके एक कथित गलत दावे को सही किया. ये वाकया तब हुआ जब ट्रंप यूक्रेन फंडिंग पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे.
ट्रम्प ने दावा किया कि यूरोप “यूक्रेन को पैसे उधार दे रहा है और अपना पैसा वापस ले रहा है.” जबकि ये अमेरिका है जिसने यूक्रेन को जंग लड़ने के लिए असली पैसा दिया है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







