
Train Cancelled Today: रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक! 357 ट्रेनें आज रद्द, 20 फरवरी तक कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट
AajTak
Cancelled Trains Today: रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, 357 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 52 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल (Partially Cancelled) किया गया है. आइए देखते हैं प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट.
Railway Cancelled Trains: भारतीय रेलवे (Indian Railway) विभिन्न रूट्स पर पटरियों के दोहरीकरण एवं रेलवे के इंटरलॉकिंग और नॉनइंटरलॉकिंग कार्य, एवं डेवलेपमेंट वर्क करता रहता है. जिसकी वजह से कई बार ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है तो कई बार ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी करना पड़ता हैं. हालांकि, यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे अपनी आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ के जरिए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी भी अपडेट करता है.
रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर आज, 12 फरवरी 2023 को सुबह 10.30 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 357 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 52 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल (Partially Cancelled) किया गया है. वहीं, 26 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट (Diverted Trains) और 20 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से सफर के लिए निकलने से पहले प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लें.
उत्तर मध्य रेलवे की इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट उत्तर मध्य रेलवे के मलासा, लालपुर एवं पामा स्टेशनों पर दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है, जिसकी वजह से इस रूट से खुलने वाली 03 ट्रेनों के परिचालन में अलग-अलग तारीखों के लिए बदलाव किया गया है.
> बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल 12, 13, 15, 16, 18, 19 एवं 20 फरवरी, 2023 को परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-इटावा- भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी.
> ग्वालियर से खुलने वाली गाड़ी सं. 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल 15, 17, 18, 19 एवं 21 फरवरी, 2023 को परिवर्तित मार्ग वाया ग्वालियर-भिंड-इटावा- कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी.
> बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस 20 फरवरी, 2023 को परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड- ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) के रास्ते चलाई जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








