
TRAI ने बताया, कैसे पहचानें असली और नकली मैसेज? बस SMS में देखना है P, -S, -T, या -G
AajTak
TRAI ने पोस्ट करके बताया है कि असली और नकली मैसेज को कैसे पहचाना जा सकता है. इसके लिए SMS हेडर के आखिर में एक वर्ड को देखना है, जो P, -S, -T, या -G होगा. कई बार साइबर क्रिमिनल्स या हैकर नकली मैसेज करके लोगों के बैंक खाते खाली कर देते हैं. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर क्रिमिनल्स और खतरनाक हैकर लोगों को शिकार बनाने के लिए अलग-अलग ट्रिक का यूज करते हैं. इनमें से एक ट्रिक फेक SMS की है, जिसके चक्कर में कई लोग फंस जाते हैं. ऐसे ही फेक और असली मैसेज को पहचानने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक पोस्ट किया है.
TRAI ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया है कि सभी मैसेज जेनुअन नहीं होते हैं. कोई भी ऑफिशियल जैसे टेक्स्ट मैसेज को लिख सकता है. असली मैसेज की पहचान करने के लिए कुछ Suffixes (वाक्यों के आखिर में लगने वाला वर्ड) का यूज करना होगा.
हेडर से पहचान सकेंगे मैसेज
पोस्ट में बताया है कि मैसेज सेंड करने वाले हेडर्स के आखिर में अगर P, -S, -T, या -G जैसे शब्दों का यूज किया है तो वह जेनुअन हैं. P जहां प्रॉमोशनल, S- सर्विस, T-ट्रांजैक्शनल और G-गवर्मेंट है.
TRAI का पोस्ट
साइबर ठग ऐसे भेजते हैं SMS













