
Traffic Advisory: दिल्ली के इन रूट पर तीन दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, परेशानी से बचने के लिए अभी पढ़ें ये एडवाइजरी
AajTak
धार्मिक समागम के कारण दिल्ली के रूट में बदलाव किया गया है. घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है.
Traffic Advisory: दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग ब्यास समागम द्वारा शुक्रवार से रविवार (26 से 28 अक्टूबर) तक राधा स्वामी सत्संग परिसर, भाटी माइंस, छतरपुर, महरौली में सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस धार्मिक समागम को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं. अगर आपको इन दिनों ऑफिस या किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलना है तो एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है.
इन जगहों पर होगी भीड़ पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि धार्मिक समागम के कारण शुक्रवार से तीन दिनों तक दक्षिणी दिल्ली में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. परामर्श के अनुसार, राधा स्वामी सत्संग ब्यास समागम शुक्रवार से रविवार तक राधा स्वामी सत्संग परिसर, भाटी माइंस, छतरपुर, महरौली में सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
3 से 4 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद परामर्श में कहा गया है कि सत्संग में भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शामिल होंगे. जिनमें वीआईपी और उच्च गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में करीब तीन से चार लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. करीब 80,000 श्रद्धालु आमतौर पर सत्संग परिसर में रात भर रुकते हैं, जबकि बाकी लोग सुबह 5 बजे दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से आते हैं और शाम 6 बजे तक चले जाते हैं, जिसके लिए यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं.
सुबह 6 बजे से पहले पहुंचने की सलाह ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया कि सत्संग परिसर में प्रवेश सभी भक्तों और सभी प्रकार के वाहनों के लिए भाटी माइंस रोड से है. सत्संग परिसर में जाने के इच्छुक सभी आमंत्रितों और भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 6 बजे से पहले पहुंच जाएं ताकि रास्ते में भीड़ भाड़ से बचा जा सके. आयोजकों ने अलग-अलग श्रेणी के वाहनों और आगंतुकों के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था की है.
असुविधा से बचने के लिए इन बातों का दें ध्यान फरीदाबाद और गुरुग्राम से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचने के लिए डेरा बॉर्डर से होते हुए भाटी माइंस परिसर तक पहुंचने की सलाह दी जाती है. आयोजक द्वारा परिसर के अंदर सभी श्रेणियों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई है. एसएसएन मार्ग पर किसी भी वाहन की पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी.
इन रास्तों पर जाने की होगी मनाही किसी भी यातायात अवरोध से बचने के लिए छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग) - गुड़गांव रोड टी-पॉइंट और सत्संग कॉम्प्लेक्स के बीच भाटी माइंस रोड पर भारी परिवहन वाहनों के चलने पर प्रतिबंध शुक्रवार से रविवार तक सुबह 4 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच प्रभावी रहेगा. आम जनता को सुबह 4 बजे से शाम 6.30 बजे के दौरान छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग) से बचने की सलाह दी जाती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









