
Trade Fair बस और 2 दिन! जानिए टिकट, टाइमिंग, पार्किंग से लेकर एंट्री तक...ट्रेड फेयर की डिटेल
AajTak
Delhi Trade Fair: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में 27 नवंबर तक चलेगा. अगर आप भी अब तक इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नहीं गए हैं तो जाने का प्लान कर सकते हैं. आइए जानते हैं टिकट, टाइमिंग, एंट्री से लेकर पार्किंग तक की क्या व्यवस्था है.
देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (International Trade Fair 2025) लगा है. 14 नवंबर से शुरू हुआ यह व्यापार मेला 27 नवंबर तक चलेगा. दिल्ली ट्रेड फेयर का ये 44वां संस्करण है. इस साल व्यापार मेले (IITF) की थीम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' है. वीकेंड पर ट्रेड फेयर में भारी भीड़ देखी गई. अगर आप भी अब तक इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नहीं गए हैं तो जाने का प्लान कर सकते हैं. आइए जानते हैं टिकट, टाइमिंग, एंट्री से लेकर पार्किंग तक की क्या व्यवस्था है. आप सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ट्रेड फेयर में एंट्री कर सकते हैं. इसके बाद एंट्री गेट बंद हो जाता है.
दिल्ली ट्रेड फेयर का टिकट कहां मिलेगा? दिल्ली ट्रेड फेयर का टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है. ऑफलाइन टिकट आप दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों से खरीद सकते हैं.वहीं, ऑनलाइन टिकट आप DMRC Sarthi Momentm2.0 ऐप से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. दिल्ली ट्रेड फेयर के टिकट की कीमत सोमवार से शुक्रवार यानी वीक डेज में 80 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि बच्चों का टिकट 40 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा, सीनियर सीटिजन और स्पेशली दिव्यांगों के लिए एंट्री फ्री है. ये सुविधा उन्हें प्रमाण पत्र दिखाने पर दी जाएगी. बता दें कि वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को एक टिकट का रेट 150 रुपये और बच्चे का टिकट 60 रुपये का था.
किन लोगों की एंट्री किस गेट से? ट्रेड फेयर में गेट नंबर 3, 4 (भैरो रोड) 6, और 10 (मथुरा रोड) से प्रवेश कराया जा रहा है.
मेट्रो से आ रहे हैं तो कहां उतरें? अगर आप मेट्रो से ट्रेड फेयर घूमने आ रहे हैं तो ब्लू लाइन पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (Supreme Court Metro Station) पर उतरना होगा. यहां नीचे उतरते ही आपको भारत मंडपम का रास्ता दिखेगा. वहीं, ई-रिक्शा भी आसानी से मिल जाएगा. अगर आप बस से ट्रेड फेयर पहुंच रहे हैं तो मथुरा रोड पर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन बस स्टॉप पर उतरना सही रहेगा यहां बस स्टॉप के पीछे साइड गेट नंबर-10 मिल जाएगा.वहीं, भैरो मार्ग की ओर से आने वाले लोगों के लिए गेट नंबर-3 और 6 नजदीक रहेगा.
पार्किंग के लिए कहां है व्यवस्था? अगर आप अपनी गाड़ी से ट्रेड फेयर जा रहे हैं तो आपको पार्किंग की टेंशन नहीं लेनी है.भारत मंडपम की अंडरग्राउंड पार्किंग में 3,500 से जयादा कारें पार्क हो सकती हैं. वहीं, ITPO ने भैरो मार्ग के किनारे टेंडर के जरिये पार्किंग की जिम्मेदारी दे रखी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







