Toyota Kirloskar Car Rate: टोयोटा किर्लोस्कर बढ़ाएगी दाम, जानिए कब से महंगी होंगी अर्बन क्रूजर, ग्लांजा कारें
ABP News
TKM Price Hike: टोयोटा किर्लोस्कर के प्रवक्ता ने कहा कि निर्माण लागत बढ़ने के कारण मूल्य वृद्धि करनी पड़ी है. हालांकि हमारे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कुल मूल्यवृद्धि कम ही रखी गई है.
TKM Price Hike: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शुक्रवार को कहा कि एसयूवी अर्बन क्रूजर और हैचबैक ग्लांजा की कीमतों में एक मई 2022 से वृद्धि की जाएगी. कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि वाहन निर्माण की लागत में वृद्धि होने के कारण गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.
निर्माण लागत बढ़ने के कारण बढ़ाने पड़े दाम- कंपनीअभी अर्बन क्रूजर की कीमत 8.88-11.58 लाख रुपये के बीच और ग्लांजा की 6.39-9.96 लाख रुपये के बीच है. टीकेएम के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "निर्माण लागत बढ़ने के कारण मूल्य वृद्धि करनी पड़ी है. हालांकि हमारे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कुल मूल्यवृद्धि कम ही रखी गई है."













