
Tour Package: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए IRCTC लाया शानदार पैकेज, जानें टूर की तारीख और किराया
AajTak
IRCTC आपके लिए लेकर आया है शानदार टूर पैकेज. इस टूर पैकेज के तहत आपको माता वैष्णो के दर्शन का मौका मिलेगा. इस पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Indian Railways, IRCTC Tour Package: टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी वक्त-वक्त पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. आईआरसीटीसी देश-विदेश के टूर पैकेज अपने यात्रियों के लिए लॉन्च करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है माता वैष्णो देवी के दर्शन का खास मौका. इस टूर पैकेज की शुरुआत देश की राजधानी नई दिल्ली से होगी.
कहां से मिलेगी ट्रेन? 03 दिन और 04 दिन के इस पैकेज के लिए आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी. इस पैकेज के लिए आपको 15 जनवरी को नई दिल्ली से ट्रेन मिलेगी. गाड़ी संख्या 12425 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8 बजकर 40 मिनट पर छूटेगी. रातभर की यात्रा के बाद आप अगली सुबह जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.
कहां-कहां घूमने का मौका? जम्मू रेलवे स्टेशन पर आप सुबह पांच बजे पहुंचेंगे. यहां से आपको कटरा के लिए नॉन एसी गाड़ी में ले जाया जाएगा. कटरा के रास्ते में आपको सरस्वती धाम पहुंचेंगे. यहां आपको यात्रा की पर्ची लेनी होगी. यात्रा पर्ची लेने के बाद आपको होटल चेक इन करवाया जाएगा. इसके बाद आपको ब्रेकफास्ट करवाया जाएगा. नाश्ते के बाद आपको बाणगंगा छोड़ा जाएगा. यहां पहुंच कर आप माता वैष्णो के दर्शन करेंगे. दर्शन के बाद आप वापस होटल आएंगे और डिनर करेंगे. रात में रुकने की व्यवस्था होटल में ही होगी.
तीसरे दिन आप सुबह नाश्ता करने के बाद आसपास के इलाकों में घूम सकेंगे. दोपहर 12 बजे आप होटल से चेक आउट करेंगे. लंच के बाद दोपहर 02 बजे के करीब आप जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे. रास्ते में आपको कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर और बागे बाहु उद्यान घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद आपको जम्मू रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जाएगा. रात को 9 बजकर 25 मिनट पर आपको जम्मू राजधानी बोर्ड करनी होगी. इसके बाद, रातभर की यात्रा के बाद आप अगली सुबह नई दिल्ली पहुंचेंगे.
कितना होगा किराया? एक व्यक्ति की टिकट बुकिंग पर आपको 10395 रुपये खर्च करने होंगे. दो लोगों की बुकिंग पर आपको प्रति व्यक्ति 7855 रुपये खर्च करने होंगे. तीन लोगों की बुकिंग पर आपको प्रति व्यक्ति 6795 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, यात्रा में अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा है तो बेड सहित बुकिंग के लिए आपको प्रति बच्चा 6160 रुपये खर्च करने होंगे. बिना बेड की बुकिंग के लिए आपको प्रति बच्चा 5145 रुपये खर्च करने होंगे.
कैसे करें बुकिंग? अगर आपको इस पैकेज के तहत बुकिंग करनी है तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं. वहीं, बुकिंग या पैकेज से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप 717641764,9717648888,8287930712, 8287930620, 8287930751,8287930715,8287930718 पर कॉल कर सकते हैं.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








