
Today Weather: आंध्र प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट, इन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार हैं. आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मौसम का हाल.
अक्टूबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने 29 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार हैं.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो दिवाली के बाद से दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है. दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब से बहुत खराब श्रेणी में रहेगा.
देश की मौसमी गतिविधियां
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुक रहा है. वहीं दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








