
TMC MLA मणिक भट्टाचार्य ने वापस ली जमानत याचिका, दोबारा जाएंगे हाईकोर्ट
AajTak
पीठ ने कहा, "हाई कोर्ट याचिकाकर्ता द्वारा दायर याचिका पर गुण-दोष के आधार पर और यथासंभव शीघ्रता से विचार कर सकता है. हाई कोर्ट इस मामले पर नए सिरे से और कानून के अनुसार विचार कर सकता है." पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भट्टाचार्य को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रात भर की पूछताछ के बाद पिछले साल 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था.
पश्चिम बंगाल में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में जेल में बंद टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है. न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने भट्टाचार्य को उच्च न्यायालय के समक्ष कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों के साथ एक नई याचिका दायर करने की अनुमति दी.
पीठ ने कहा, "हाई कोर्ट याचिकाकर्ता द्वारा दायर याचिका पर गुण-दोष के आधार पर और यथासंभव शीघ्रता से विचार कर सकता है. हाई कोर्ट इस मामले पर नए सिरे से और कानून के अनुसार विचार कर सकता है." पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भट्टाचार्य को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रात भर की पूछताछ के बाद पिछले साल 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. ईडी ने आरोप लगाया कि पलाशीपारा विधायक जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. 15 दिसंबर, 2023 को शीर्ष अदालत ने भट्टाचार्य की जमानत याचिका खारिज करने के 16 नवंबर के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी अपील पर ईडी को नोटिस जारी किया था.
शीर्ष अदालत ने 16 फरवरी को मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भट्टाचार्य के बेटे सौविक को जमानत दे दी थी.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










