
TMC में शामिल हुए NCP के पूर्व सांसद माजिद मेमन, पार्टी जॉइन करते ही ममता बनर्जी को बताया 'बाघिन'
AajTak
मशहूर वकील और NCP के पूर्व सांसद माजिद मेमन ने आज TMC जॉइन कर ली. वे पार्टी सांसदों सौगत रॉय और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए. मेमन को 2014 में सांसद बने थे. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने NCP से इस्तीफा दिया था.
जाने-माने वकील और NCP के पूर्व नेता माजिद मेमन बुधवार को सौगत रॉय और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. मेमन एक मशहूर वकील और महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं. उन्हें 2014 में संसद सदस्य के रूप में चुना गया था. उन्होंने हाल ही में राकांपा छोड़ दी थी.
उन्होंने लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय समिति के सदस्य और कानून और न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है. टीएमसी में शामिल होने के बाद, मेमन ने ममता बनर्जी की प्रशंसा की और उन्हें 'बाघिन' कहा.
TMC जॉइन करने के बाद की ममता बनर्जी की तारीफ
उन्होंने कहा, 'टीएमसी की नेता बाघिन की आवाज सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुनी जा रही है. उसने पैसे और बाहुबल वाली पार्टी को चुनौती दी है. देशभर में कानून व्यवस्था की स्थिति है, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.'
मिशन मेघालय में जुटीं ममता
बता दें कि TMC प्रमुख ममता बनर्जी इन दिनों चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. अगले साल मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने 13 दिसंबर से ही अभियान की शुरुआत की थी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, AITC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ मेघालय के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. ममता ने मंगलवार को मेघालय में केंद्रीय पुस्तकालय में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. यहां उन्होंने कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रवक्ता साकेत गोखले का परिचय कराया और बताया कि उन्हें कैसे परेशान किया गया. साकेत को जयपुर से गुजरात ले जाया गया. वह दिल के मरीज हैं. मैंने साकेत से कहा कि तुम काफी लकी हो, क्योंकि आपने आलोचना की है इसलिए उसे परेशान किया गया. वे क्रिटिसिज्म नहीं ले पाए. एक नेता को आलोचना स्वीकार करनी चाहिए.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










