
TMC में विवाद के बीच 20 सदस्यों की कमेटी गठित, अभिषेक बनर्जी भी शामिल
AajTak
टीएमसी में जारी विवाद के बीच पार्टी की तरफ से 20 सदस्यों की कमेटी बना दी गई है. इस कमेटी में अभिषेक बनर्जी को भी जगह दी गई है. लेकिन डेरेक ओ ब्रायन और Sougata Ray जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल नहीं किया गया है.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के अंदर जारी अंदरूनी लड़ाई पर आज विस्तार से मंथन हुआ. सीएम ममता बनर्जी ने आपात बैठक बुलाई थी जहां पर हर मुद्दे पर अपनी बात रखी गई. अब उस बैठक के बाद पार्टी की तरफ से एक 20 सदस्यों की कमेटी बना दी गई है. इस कमेटी में अभिषेक बनर्जी को भी शामिल किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










