
TMC के विधायक ने अपनी ही पार्टी के MLA को दी धमकी, कहा- रास्ते में आने की कोशिश की तो हड्डियां तोड़ दूंगा
ABP News
तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने अपनी ही पार्टी के एक अन्य विधायक को धमकी दी है. वायरल वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर मेरे रास्ते में आने की कोशिश की तो हड्डियां तोड़ दूंगा.
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के विधायकों के बीच कलह खुलकर सामने आ गई है. तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के एक अन्य विधायक को कथित तौर पर ‘हड्डियां तोड़ने’ की धमकी दे डाली. एक वायरल वीडियो में भरतपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर पार्टी के एक कार्यक्रम में यह धमकी देते दिख रहे हैं. हुमायूं कबीर जिले के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में कांग्रेस में भी रह चुके हैं. कबीर ने कार्यक्रम में कहा, ''रेजीनगर विधायक रबीउल आलम चौधरी बहुत घमंडी हो गए हैं. अगर आप मेरे रास्ते में आने की कोशिश करेंगे तो मैं आपको सबक़ सिखाऊंगा, मैं आपकी हड्डियां तोड़ दूंगा.''More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












