
Time Travel पर पूर्व अमेरिकी नेवी अफसर का बड़ा दावा, दूसरे विश्व युद्ध की तस्वीर में दिखा ये एक्टर
AajTak
नौसेना में काम कर चुके एक शख्स ने दावा किया है कि उसके दादा दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हुए थे. उनकी उस वक्त की तस्वीर में उन्हें एक एक्टर दिखाई दिया है.
एक शख्स ने दावा किया है कि दुनिया भर में मशहूर एक्टर टॉम हैंक्स एक टाइम ट्रैवलर हैं. उसने अपने दादा से दूसरे विश्व युद्ध में मुलाकात करने वाले एक शख्स की तस्वीर देखने के बाद ये दावा किया. क्रिस लोपेज नामक इस शख्स का दावा है कि उन्हें अपने दादा की युद्ध के दौरान की यादगार फोटो एलबम में 67 साल के एक्टर और डायरेक्टर के जैसे दिखने वाले एक शख्स की तस्वीर मिली है.
लोपेज अमेरिकी नौसेना में काम कर चुके हैं. उन्होंने तस्वीर को साल 2020 में टाइम ट्रैवल से जुड़े एक फेसबुक ग्रुप पर शेयर किया था. ये तस्वीर एक बार फिर वायरल हो रही है. जिससे टाइम ट्रैवल को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें- 'सोफा शेयर करते हैं, पलंग पर सोते हैं...', कपल का भूतों के साथ रहने का दावा, सुनाई शॉकिंग स्टोरी
उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि टॉम हैंक्स एक टाइम ट्रैवलर हो सकते हैं. इस पुरानी तस्वीर को देखें जो मुझे मेरे दादा जी की द्वितीय विश्व युद्ध की स्क्रैप बुक में मिली है. यह तस्वीर उन्होंने साल 1944-1945 में दक्षिण प्रशांत में टिनियन द्वीप पर तैनात रहते हुए ली थी.'
तस्वीर में दिख रहे लड़के के बारे में पूछा था
डेली स्टार से बात करते हुए उन्होंने अपने दादा मिशेल मार्को को लेकर कहा कि वो एक फार्मासिस्ट मेट सेकेंड क्लास (कॉर्प्समैन) थे. उन्होंने कहा, 'मैंने उनके निधन से पहले फोटो में दिख रहे लड़के के बारे में पूछा था. वो उन लोगों का नाम याद नहीं रख सके.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










