
The Matrix Resurrections: प्रियंका के अलावा फिल्म में Purab Kohli, बोले 'सोचा नहीं था मुमकिन होगा'
AajTak
पूरब ने फिल्म में एक गेम डेवलपर का किरदार निभाया है जो नियो (किआनू रीव्स) के साथ काम करता है. यह रोल ज्यादा बड़ा नहीं है पर फिल्म में एक और बॉलीवुड चेहरे को देखना मायने रखता है. हाल ही में पूरब ने द मेट्रिक्स रिसरेक्शंस के प्रीमियर में हिस्सा लिया था.
हॉलीवुड मूवी द मेट्रिक्स रिसरेक्शंस को लेकर दुनियाभर में बज बना हुआ है. भारत में भी इस हिट फ्रेंचाइजी को देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं. इस बार फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के होने से फिल्म के लिए भारतीयों की उत्सुकता दुगनी हो गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में एक और भारतीय स्टार हैं पूरब कोहली.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












