
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
ABP News
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. उनकी पहली फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' का पहला टीजर रिलीज हो गया है.
महाकुंभ में माला बेचते हुए मोनालिसा वायरल हो गई थी. उनकी कजरारी आंखें और मासूम चेहरे ने फैंस का दिल लूट लिया था. इसके बाद मोनालिसा की किस्मत चमक उठी. अब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने जा रही हैं. उनकी पहली फिल्म है 'द मणिपुर डायरीज'. इस फिल्म को सनोज मिश्रा बना रहे हैं.
फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो गया है. द मणिपुर डायरीज के टीजर में मोनालिसा को देख फैंस काफी खुश हैं और उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.
क्या है टीजर?टीजर की शुरुआत मोनालिसा से ही होती है. टीजर में मोनालिसा को मणिपुर की सबसे अकेली लड़की बताया जाता है. वो शहर में भर में घूमती फिरती हैं. नेचर को एंजॉय करती हैं. उनके दोस्त जानवर, पेड़, तितलियां और पिल्लू. मोनालिसा अपनी अदाओं से दिल जीतती नजर आ रही हैं. मोनालिसा को झरने के पास रोमांस करते हुए भी दिखाया गया.इसके अलावा फिल्म की कहानी में आगे मणिपुर की पॉलिटिक्स दिखाई गई है. टीजर में जाति- धर्म के नाम पर दंगा, धरना भी दिखाए गए.













