
The Kashmir Files: 5 दिन में ही 'कश्मीर फाइल्स' की रिकॉर्ड कमाई, इन फिल्मों को भी पीछे छोड़ा
AajTak
द कश्मीर फाइल्स की कमाई लगातार बढ़ रही है. रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है. पांच दिन में 60 करोड़ कमाने वाली ये पहली फिल्म है. इस फिल्म ने प्री कोविड रिलीज फिल्म 'सूर्यवंशी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और '83' को भी पीछे छोड़ दिया है. भारत में एक फिल्म को लेकर इस तरह की प्रतिक्रिया हाल फिलहाल में शायद ही देखने को मिली, जिसमें एक फिल्म दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर इस तरह छाई हो. फिल्म को मिल रही इसी चौतरफा कामयाबी ने इसके कारोबार से जुड़े लोगों को भी हैरान कर दिया है और जानकार इसके रिकॉर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












