
चहल संग RJ महवश का टूटा रिश्ता? सोशल मीडिया पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो
AajTak
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं. क्या दोनों के बीच सब ठीक नहीं है?
शोबिज वर्ल्ड से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डायरेक्टर-एक्ट्रेस आरजे महवश के बीच तकरार हो गई है. खबर है कि दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली.
महवश-चहल में आई दूरी?
दावा किया जा रहा है कि दोनों पहले एक-दूसरे को फॉलो करते थे, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना कनेक्शन खत्म कर लिया है. अब यह दूरी महज सोशल मीडिया की है या असल में दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं कहा नहीं जा सकता है. चहल और महवश दोनों ने अब तक इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है. पर फैंस के लिए ये शॉकिंग जरूर है.
2025 में धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से ही चहल और महवश के रिश्ते को लेकर अटकलें लगती रही हैं. कई बार चहल संग महवश के रिश्ते को दोनों की तलाक की वजह भी माना गया. दोनों अक्सर साथ पार्टी करते, मैच देखते दिखाई देते. माना गया कि दोनों सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि उससे ज्यादा हैं. हालांकि, युजवेंद्र और महवश हमेशा यही कहते रहे कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.
अपनी दोस्ती को जगजाहिर करते हुए युजवेंद्र चहल और महवश ने एक दूसरे को अपना बेस्ट सपोर्ट सिस्टम भी बताया था.
तलाक के बाद से उड़ी थी अफवाह

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












