
कौन हैं Hande Erçel जिसने शाहरुख को कहा 'अंकल', फिर मारा यूटर्न
AajTak
जॉय अवॉर्ड्स 2026 में शाहरुख खान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. तुर्की एक्ट्रेस हांडे एर्चेल द्वारा ‘अंकल’ कहे जाने का दावा वायरल हुआ, लेकिन बाद में वो अपने ही दिए बयान से यू-टर्न मारती दिखीं. अब सवाल है कि आखिर हांडे हैं कौन?
हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान सऊदी अरब के रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में शामिल हुए. उन्होंने लैवेंडर कारपेट पर कैटी पेरी, मिली बॉबी ब्राउन समेत कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ वॉक किया. लेकिन इस इवेंट में उनकी मौजूदगी से ज्यादा चर्चा एक और वजह से हुई.
शाहरुख को कहा था 'अंकल'!
दरअसल, तुर्की की मशहूर एक्ट्रेस हांडे एर्चेल उस समय सुर्खियों में आ गईं, जब इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ. इस स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि हांडे ने शाहरुख खान को 'अंकल' कहा है.
ये वायरल स्क्रीनशॉट हांडे की ऑफिशियल इंस्टा आईडी का ही था, जिसमें लिखा हुआ दिख रहा था- ये अंकल कौन हैं? मैं तो सिर्फ अपनी दोस्त अमीना खलील का वीडियो बना रही थी. मैं उनकी फैन नहीं हूं. कृपया गलत जानकारी फैलाना बंद करें.
असल में वीडियो में हांडे अपनी दोस्त और मिस्र की एक्ट्रेस अमीना खलील का वीडियो बना रही थीं, जो स्टेज पर शाहरुख खान के साथ नजर आ रही थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग यह कहने लगे कि हांडे शाहरुख की फैन हैं.
बयान से पलटीं हांडे

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












