
वेब सीरीज से होगा गोविंदा के भांजे का कमबैक, भोजपुरी छोड़ बनेंगे OTT स्टार?
AajTak
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार विनय आनंद अब हिंदी डिजिटल दुनिया में कदम रख रहे हैं. वेब सीरीज 'ACP विक्रांत' में वो एक नए, खतरनाक किरदार में नजर आएंगे. सीरीज एकता कपूर के OTT प्लेटफॉर्म 'कटिंग : एंटरटेनमेंट का डोज हर रोज' पर रिलीज होगी.
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोविंदा के भांजे विनय आनंद इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय बाद वो टीवी-डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. विनय आनंद वेब सीरीज 'ACP विक्रांत' में नजर आने वाले हैं.
ओटीटी पर नजर आएंगे विनय आनंद 'ACP विक्रांत' एकता कपूर के चर्चित OTT प्लेटफॉर्म "कटिंग : एंटरटेनमेंट का डोज हर रोज" OTT के लिए बनी एक थ्रिलर वेब सीरीज है. इसके निर्देशक अंकुर काक टकर हैं. अंकुर काक के निर्देशन में विनय आनंद अब भोजपुरी से लौट कर हिंदी के डिजिटल स्पेस में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं.
विनय आनंद के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नई सीरीज नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की वापसी जैसा है. उन्होंने कहा कि एकता कपूर के साथ काम करना “अपने घर में लौटने” जैसा अनुभव है. विनय का कहना है कि इतने साल बाद फिर से एकता के साथ जुड़ना उनके लिए भावनात्मक है. ये करियर के लिहाज से बेहद अहम भी है. उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है कि वो एकता कपूर के चैनल को सब्सक्राइब करें और इस सीरीज को भरपूर प्यार दें.
कैसा होगा रोल? इस वेब सीरिज के सबसे दिलचस्प बात ये है कि ‘ACP विक्रांत’ में विनय आनंद एक बिल्कुल अलग और खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं. आमतौर पर रोमांटिक और पारिवारिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विनय इस बार अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे. सूत्रों की मानें तो उनका किरदार इतना ग्रे और इंटेंस है कि ये उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. इस सीरीज में उनके सामने टक्कर में होंगे टीवी के जाने-माने स्टार शरद मल्होत्रा, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.
50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में किया काम
विनय आनंद अब तक 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन वेब सीरीज की दुनिया में ये उनका पहला कदम है. इसी वजह से वो इस प्रोजेक्ट को लेकर खास उत्साहित हैं. उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के समय का सबसे मजबूत माध्यम है और वो नई ऑडियंस तक पहुंचने का ये मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












