
The Kashmir Files पर Twinkle Khanna का जोक, Ashoke Pandit ने जताई आपत्ति
AajTak
ट्विंकल ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कश्मीर फाइल्स पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने एक कॉलम में फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने जो लिखा अब उसपर अशोक पंडित ने आपत्ति जताई है. अशोक ने ट्वीट किया- 'मैम आप बहुत लेट हो गई हैं.'
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश भर में एक लहर फैला दी. 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार और नरसंहार की कहानी को कश्मीर फाइल्स फिल्म में देखने के बाद जनता की रूह कांप उठी है. फिल्म की सराहना के साथ-साथ इसपर राजनैतिक बवाल भी उठा है. कई लोग फिल्म पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इनमें अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी शामिल है. ट्विंकल ने फिल्म पर जोक मारा है, जिसपर अब फिल्म निर्माता अशोक पंडित का जवाब आया है.
ट्विंकल ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कश्मीर फाइल्स पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में फिल्म पर अपना रिएक्शन अप्रत्यक्ष रूप से दिया था. उन्होंने जो लिखा है उसपर अशोक पंडित ने आपत्ति जताई है. अशोक ने ट्वीट किया- 'मैम आप बहुत लेट हो गई हैं. कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म (#KashmirFiles) ने पहले ही सांप्रदायिकता के ताबूत में #IslamicTerrorism की कील ठोक दी है. आपसे निवेदन करता हूं कि सात लाख कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के प्रति इतना असंवेदनशील ना हों.'
Alia Bhatt के बचपन का क्रश थे Ranbir Kapoor, 'बालिका वधू' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात, लेकिन...
ट्विंकल खन्ना ने क्या कहा था?
आते हैं ट्विंकल के रिएक्शन पर जो उन्होंने अपने कॉलम में लिखा. ट्विंकल ने कश्मीर फाइल्स फिल्म के नाम को लेकर जोक मारा था- 'प्रोड्यूसर के ऑफिस में एक मीटिंग में, मुझे जानकारी दी गई है कि कश्मीर फाइल्स को श्रद्धांजलि देने के लिए नई मूवी टाइटल्स की बाढ़ सी आ गई है. चूंकि बड़े शहरों का नाम पहले ही बुक कर लिया गया है, इसलिए अब बाकी बचे लोग अंधेरी फाइल्स, खार-डांडा फाइल्स यहां तक कि साउथ बॉम्बे फाइल्स नाम की रजिस्ट्री करवा रहे हैं. मैं सोच रही हूं कि मेरे कलीग्स क्या अभी भी खुद को फिल्ममेकर्स कहेंगे, या फिर इस फ्लिंग के साथ वे भी, सच्चे राष्ट्रवादी मनोज कुमार की तरह, सभी क्लर्क बन गए हैं.'
Rashmika Mandana Birthday: पुष्पा की 'श्रीवल्ली' कर चुकी हैं इंगेजमेंट, 25 साल की उम्र में बन गईं 'नेशनल क्रश'

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











