
The Kashmir Files: देश के दर्दनाक सच को 'द कश्मीर फाइल्स' ने सामने रखा : अक्षय कुमार
AajTak
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files ने खूब धमाल मचाया है. फिल्म पहले ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके पलायन पर बनी है.
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर डायेक्टर विवेव अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर जमकर तारीफ की. उन्होंने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि हम सबको देश की कहानियां कहनी हैं. कुछ जानी-पहचानी, कुछ अनसुनी-अनकही. जैसे विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स बनाकर हमारे देश के बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है. यह फिल्म एक ऐसी लहर बनकर आई जिसने हम सबको झकझोर कर रख दिया. हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि द कश्मीर फाइल्स ने मेरी पिक्चर को भी डुबा दिया. दरअसल भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 का उद्घाटन हुआ. इस समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री चीफ गेस्ट थे.
अक्षय कुमार ने पिछले दिनों भी एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म की सफलता पर खुशी जताई है. अक्षय ने अनुपम खेर का पोस्ट रीट्वीट करके लिखा था कि द कश्मीर फाइल्स में आपकी परफॉर्मेंस के बारे में अद्भुत चीजें सुन रहा हूं. इतनी भारी संख्या में दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों में जाते हुए देखकर हैरान हूं.200 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. द कश्मीर फाइल्स ने 207 करोड़ की कमाई का आंकडा पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. इसने फिल्म सूर्यवंशी के लाइफटाइम बिजनेस को पार कर लिया है. ये पोस्ट पैनडेमिक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है.इन राज्यों में टैक्स फ्री है फिल्म
हरियाणा से लेकर गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया गया है. अभी भी बहुत से राज्यों से इसे टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है. अरविंद केजरीवाल उठा चुके हैं सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने, द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने के मुद्दे को दिल्ली विधानसभा में उठाया था. उन्होंने विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग क्यों उठ रही है. इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए. केजरीवाल कहते हैं- 'टैक्स फ्री क्यों करवा रहे हो?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









