
The Jahangirpuri Files: लोग हाथ मिला रहे थे, गले लग रहे थे..फिर कैसे शुरू हुई हिंसा? खुफिया कैमरे पर बोले चश्मदीद
AajTak
जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में पुलिस एक्शन में है. हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी बीच आजतक की टीम जहांगीरपुरी यह पता लगाने के लिए पहुंची कि आखिर यहां हिंसा कैसे भड़की?
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद एक्शन शुरू हो गया है. लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है. इस हिंसा के पीछे कौन-कौन हैं, इसका पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की दस से ज्यादा टीमें लगी हुई हैं. दोनों पक्ष अपनी अपनी दलील दे रहे हैं, और पुलिस अबतक ये नहीं बता पाई है कि हिंसा की शुरुआत आखिर हुई कैसे. इस बीच आजतक की टीम ने हिंसा के दौरान मौजूद दो लोगों से खुफिया कैमरे पर बात की है जिन्होंने कई खुलासे किए हैं. हिंसा के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें जहांगीरपुरी मस्जिद में भगवा झंडे भी नजर आ रहे हैं. कुछ मस्जिद परिसर के अंदर भी हैं. एक पक्ष का दावा है कि मस्जिद में भगवा झंडे लगाकर उकसाने की कोशिश की गई.
'हम मस्जिद के सामने रुके'
आजतक के स्टिंग ऑपरेशन में हनुमान जयंती शोभायात्रा में शामिल एक शख्स ने यह माना है कि एक गुट मस्जिद के सामने रुक गया था और यहां जय श्रीराम के नारे लगाए गए.
इंडिया टुडे की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम के सामने करण ने कहा कि अगर हिंदू मस्जिद के सामने नारे लगाते हैं, तो इससे किसी को ठोस नहीं पहुंचनी चाहिए. उन्होंने कहा, हम मस्जिद के बाहर रुके. यहां जय श्री राम कहने पर किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए. उधर, जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में पुलिस एक्शन में है. हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी बीच आजतक की टीम जहांगीरपुरी यह पता लगाने के लिए पहुंची कि आखिर यहां हिंसा क्यों हुई?
'दोनों तरफ से खूब पथराव हुआ'
खुफिया कैमरे पर बातचीत में करण ने कहा, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी (मस्जिद के सामने जय श्रीराम के नारे लगाने पर), फिर पत्थर क्यों फेंके गए. करण से जब पूछा गया कि जुलूस में शामिल लोगों ने भी क्या पथराव किया, इस पर उन्होंने बताया कि यह हमारे ऊपर पत्थर फेंकने पर यह जवाबी कार्रवाई की तरह था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









