
The Diary of Manipur Trailer: 'हम गरीब हैं, पैसा हमारा दूसरा भगवान है', हिंसा-दर्द की कहानी में छाईं मोनालिसा
AajTak
मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मूवी मणिपुर में फैली हिंसा, धर्मांतरण और आदिवासियों की समस्याओं को बयां करती है. निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि इस फिल्म को बनाने के दौरान उन्हें झूठे केस में जेल भी जाना पड़ा. उन्होंने लोगों से ये फिल्म देखने की अपील की.
प्रयागराज महाकुंभ से रातों रात सेंसेशन बनीं वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. गांव की सीधी-सादी लड़की के रोल में दिखी मोनालिसा की झलक देखकर फैंस खुश हो गए हैं. सनोज मिश्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कई विवादों और मुश्किलों को झेलने के बाद बनी है. इसकी रिलीज डेट अभी रिवील नहीं की गई है. डायरेक्टर ने फैंस से कहा कि वो इस फिल्म को भरपूर प्यार दें.
मोनालिसा की अदाओं का चला जादू ये कहानी मणिपुर की सबसे अकेली लड़की मोनालिसा की है. जंगल के पेड़, तितलियां और जानवर उसके दोस्त हैं. उनके अपोजिट अभिषेक त्रिपाठी को कास्ट किया गया है. हीरो संग उनका लव अफेयर भी दिखाया गया है. दोनों की केमिस्ट्री अच्छी लगी है. अपने ऊपर आने वाले तूफान से वो अनजान है. खुशहाल जिंदगी जी रही मोनालिसा की लाइफ को मणिपुर में फैली हिंसा ने बदलकर रख दिया है. दूसरी तरफ, धर्मांतरण का एक गिरोह चल रहा है.
जहां आदिवासियों को ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है. उन्हें लालच दिया जाता है अगर वो ईसाई बनेंगे तो पैसा कमाएंगे, बच्चों की शादी और पढ़ाई में सुविधा मिलेगी. सरकार के खिलाफ आक्रोश फैला है. पूरे शहर में खून खराबा, आगजनी, विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. धर्म परिर्वतन कर ईसाई बने आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ आवाज उठ रही है. जाति, धर्म, आरक्षण की लड़ाई दिखाई गई है. ट्रेलर में मोनालिसा को बदमाशों से लड़ते दिखाया गया है.
देखें ट्रेलर...

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












