
'राजपाल की मासूमियत ने उन्हें फंसाया', बोले डायरेक्टर प्रियदर्शन, एक्टर के केस पर कही ये बात
AajTak
राजपाल यादव को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन कई बातें कह चुके हैं. उन्होंने कुछ वक्त पहले राजपाल के लिए कहा था कि वो कम पढ़े लिखे हैं. हालांकि उन्होंने फिर अपनी बात पर सफाई दी थी. अब उन्होंने फिर से एक्टर के लिए कुछ कहा है.
राजपाल यादव पिछले दिनों तिहाड़ जेल में थे. उनपर 9 करोड़ रुपये का चेक बाउंस केस चल रहा है, जिसके लिए उन्हें जेल में खुद को सरेंडर करना था. कई मौकों के बावजूद राजपाल अपना कर्ज नहीं चुका पाए थे. ऐसे में बॉलीवुड से कई सितारे उनके लिए आगे आए.
राजपाल पर फिर प्रियदर्शन का बयान
राजपाल को लेकर कई लोगों ने बात की. उनमें से डायरेक्टर प्रियदर्शन भी थे, जिनकी लगभग हर फिल्म में एक्टर ने काम किया हुआ है. प्रियदर्शन ने राजपाल के केस पर ऐसी बातें कही थीं, जिससे एक्टर भी खफा हुए थे. उन्होंने कहा था कि राजपाल के कम पढ़े-लिखे होने के कारण, वो इस केस में फंस गए. अब प्रियदर्शन ने एक और बयान दिया है.
प्रियदर्शन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा है कि राजपाल अपने भोलेपन की वजह से इस केस में फंस गए. उन्होंने कहा, 'राजपाल के साथ मेरा रिश्ता, मैं उन्हें कई सालों से जानता आया हूं और मैं यही कहूंगा कि वो सबसे मासूम एक्टर्स में से एक हैं जिसे मैंने अभी तक देखा है. ये इंसान इतना मासूम है कि वो उस जाल (9 करोड़ के कर्ज) में फंस गया और उसके कारण हमारा रिश्ता कभी नहीं बदलेगा. अगर उनकी जगह कोई और होता, तो इतने सारे लोग जिन्होंने उनकी मदद की है, वो शायद ना करते. इतने सारे लोग उनकी मदद करने के लिए तैयार बैठे थे क्योंकि वो जानते थे कि ये इंसान कितना मासूम है. आप उनके चेहरे पर वो मासूमियत देख सकते हैं और वही मासूमियत उनके दिल में भी है.'
किस-किसने की थी राजपाल की मदद?
राजपाल जब जेल में थे, तब उनके लिए लगभग पूरा बॉलीवुड आगे आ गया था. सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार सभी बड़े सितारों ने उनकी मदद की थी. यहां तक कि जो इंडस्ट्री के छोटे-मोटे एक्टर्स थे, वो भी राजपाल को जेल से बाहर निकालने के लिए आगे आए थे. यही वजह रही कि राजपाल को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिल गई और वो जेल से कुछ दिन के लिए बाहर आ गए. हालांकि बाहर निकलने के बाद, राजपाल के तेवर में बदलाव दिखाई दिए जिससे कई लोग उदास हुए.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












